उत्तराखंड में अधिकारियों की मनमानी, देर रात कैबिनेट मंत्री को देना पड़ा धरना…VIDEO

हल्द्वानी: उत्तराखंड में अधिकारियों की मानमानी किसी से छुपी नहीं है। अधिकारी अपनी मर्जी से फैसले लेते हैं और अपने हिसाब से काम करते हैं। उनको ना तो मुख्यमंत्री का डर है और ना मंत्रियों का। अब तक जो भी मुख्यमंत्री या मंत्री बने हैं। सभी अधिकारियों को शुरू में घुड़की देते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, अधिकारी अपनी मनमानी करना शुरू कर देते हैं।

ऐसे ही मामले हल्द्वानी में भी सामने आया है। यहां ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मानपुर पश्चिम इलाके में बिजली काट दी। दरअसल, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच पोल को लगाने को लेकर अधिकारियों और स्थानीय लोगों में विवाद पैदा हो गया था। बिजली का पोल शिफ्ट करने को लेकर मानपुर पश्चिम इलाके की विद्युत आपूर्ति देर शाम से रोक दी गई थी, जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी लोगों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई, जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले को सुलझाते हुए बिजली आपूर्ति बहाल की।

कैबिनेट मंत्री को अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। विद्युत अधिकारी और मंत्री के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों का धरना देर रात खत्म हुआ। बड़ा सवाल यह है कि अगर अपनी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री को धरने पर बैठना पड़ रहा है, तो आम जनता का क्या हो रहा होगा।

शेयर करें !
posted on : September 11, 2021 10:21 am
error: Content is protected !!