उत्तराखंड : BJP में शामिल हो रहे कांग्रेस के ‘राजकुमार’, दिल्ली में डाला डेरा

देहरादून: चुनावी बिगुल बजने से पहले ही राजनीतिक दलों में उथल-पुथल मच गई है। निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। अब पुरोला विधायक के भी भाजपा में शामल होने की चर्चा है।

इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है, लेकिन राजनीति जानकारों के अनुसार राजकुमार की घर वापसी है, वो पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार के बाद भाजपा में शामिल होने वाले यह दूसरे विधायक होंगे।

माना जा रहा है कि हाईकमान से मंजूरी मिलते ही उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। विपक्षी विधायकों और नेताओं को अपने साथ लाकर भाजपा राज्य में माहौल अपने लिए माहैल बना रही है।

शेयर करें !
posted on : September 11, 2021 10:51 am
error: Content is protected !!