उत्तराखंड : एक दिन पहले छुट्टी आया पति, अगले दिन पेड़ पर लटकी मिली पत्नी की लाश

लोहाघाट: जिले के लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड के पोखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला।

मृतका का पति बीते शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। मृतका का एक 6 साल का बेटा भी है। पोखरी गांव निवासी सरिता उर्फ सुषमा( 28) पत्नी प्रकाश सिंह का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर दुपट्टे के सहारे काफल के पेड़ पर लटका हुआ मिला।

जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पति शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। जबकि मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया।

पिता के मुताबिक4 2014 में सुषमा की शादी प्रकाश के साथ की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रकाश के घर पहुंचने के बाद उसने सुषमा के साथ मारपीट की इसकी जानकारी सुषमा ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी छोटी बहन को दी थी।

साथ ही तहरीर में कहा है कि मारपीट के बाद सुषमा ने रात 8 बजे आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें !
posted on : December 12, 2021 12:57 pm
error: Content is protected !!