उत्तराखंड ब्रेकिंग: PM आवास पहुंचे अजय भट्ट, मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

देहरादून: आज मोदी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि शाम तक सभी मंत्री शपथ ले लेंगे। ऐसे में मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड से भी किसी एक चेहरे के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस लिस्ट में पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत का नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी पीएम आवास पहुंच गए हैं।

बड़ी खबर: शाम 6 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार, उत्तराखंड से कौन से TSR को मिलेगी जगह?

 

अब माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट को भी जगह मिल सकती है। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। उनका नाम भी चर्चाओं में है। हालांकि किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है। अजय भट्ट का दावा मजबूत माना जा रहा है। साथ ही हाल में मुख्यमंत्री पद से हटाए गए तीरथ सिंह रावत को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

शेयर करें !
posted on : July 7, 2021 12:19 pm
error: Content is protected !!