उत्तराखंड : पूर्व CM ने लिखी चिट्ठी, मेरी सुरक्षा वापस ले लो, देवभूमि में नहीं इसकी जरूरत

देहरादून: तीरथ सिंह रावत को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। हमेशा से ही सरलता से रहते हैं। वो सफर भी बगैर तामझाम के करते हैं। त्रिवेंद्र की छुट्टी के बाद उनको सीएम बनाया गया था। लेकिन, कुछ ही महीनों में उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उनको पूर्व मुख्यमंत्री के नाते वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसको लेकर अब उन्होंने बड़ा कदम उठाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर अपनी वाई श्रेणी सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि धामी जी, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। मुझे लगाता है कि देवभूमि में इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया।

पूर्व सीएम के इस फैसले की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि यह तीरथ सिंह रावत की सादगी को दर्शाता है। पूर्व सीएम गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत सुरक्षा घेरे में रहना पसंद नहीं करते हैं। वो सांसद भी हैं। बावजूद उनके आसपास सुरक्षा घेरा कम ही रहता है।

शेयर करें !
posted on : August 7, 2021 4:09 pm
error: Content is protected !!