खबर का असर : सरकार उठाएगी विनय के इलाज का खर्च, 25 किलोमीटर दौड़ से बिगड़ी थी हालत

देहरादून : मुख्यमंत्री ने वन आरक्षी भर्ती दौड़ के दौरान अस्वस्थ हुए विनय के समुचित उपचार का जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देश दिये हैं। CM धामी के इस फैसले का लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह से सरकार ने अपने संवेदनशीलता दिखाई है, जो एक अच्छी बात है।

इस मामले को पहाड़ समाचार ने प्रमुखता से उठाया था। साथ ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवान ने भी मुख्यमंत्री से दिनाय के इलाज के लिए आगरा किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सरकार ने विनय के इलाज का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए डीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत 27 जुलाई को वन आरक्षी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अस्वस्थ हुए चिन्यालीसौङ के विनय मटूड़ा के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को विनय के उपचार की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को इस मामले में संवेदनशीलता के साथ व्यक्तिगत ध्यान देकर भी विनय को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने को कहा है। विनय मटूड़ा फारेस्ट गार्ड की 25 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के बाद गंभीर बीमार हो गए थे।

उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि पानी नहीं मिलने के कारण डिहाइड्रेशन हो गया था। जिसके चलते उनकी दोनों के किडनियों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। उनका इलाज मैक्स अस्पताल में किया गया।

शेयर करें !
posted on : August 6, 2021 9:21 pm
error: Content is protected !!