बड़ी खबर : अनिल बलूनी का बढ़ा कद, पार्टी ने दी दोहरी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • अनिल बलूनी राज्यसभा के सदस्य भी हैं। 

  • बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 3 सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री हैं। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

हमारी मदद करें…https://pages.razorpay.com/pl_FhWpp1G0QHKpk1/view

उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बनाया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।

BIG NEWS UTTARAKHAND : जांच में बड़ी गड़बड़ी, 24 घंटे में नेगेटिव हो गए 111 Corona पॉज़िटिव

अनिल बलूनी राज्यसभा के सदस्य भी हैं। वह ऐसे तीसरे मीडिया विभाग के पदाधिकारी हैंए जिन्हें मीडिया प्रमुख के साथ मुख्य प्रवक्ता का भी दायित्व दिया गया है। इससे पहले रविशंकर प्रसाद और स्वर्गीय अरुण जेटली मीडिया विभाग के प्रमुख के साथ-साथ मुख्य प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

प्राइवेट वालों के सामने सरकार ने टेके घुटने, नेता प्रतिपक्ष को भी नहीं किया भर्ती

अनिल बलूनी की टीम में 8 सांसद, दो विधायक और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है। प्रवक्ता बनाए गए राज्यवर्धन सिंह राठौर, शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी तीनों ही पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

 

BIG NEWS : खुलेगा उत्तराखंड का बॉर्डर, चलने लगेंगी बसें, जारी होगी SOP

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इतने राज्यों में चलने लगेंगी रोडवेज बसें, इस दिन से हो सकता है संचालन!

शेयर करें !
posted on : September 26, 2020 12:24 pm
error: Content is protected !!