UTTARAKHAND : नदी में मौत की छलांग, भंवर में फंसा युवक, शव बरामद

द्वाराहाट: गगास नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। यहां पर NDRF की टीम ने रात भर सर्च अभियान चलाया था। टीम को आज सुबह सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि बख्तल (कुलसीवी) निवासी कुंदन सिंह (25) पुत्र भूपाल सिंह गुरुवार शाम अपने दोस्तों के साथ गगास नदी के खरेटी खाव (तलाब) गया।

यहां नहाते वक्त उसके दोस्त उसका वीडियो भी बना रहे थे। अचानक कुंदन डूब गया। कुंदन की काफी तलाश की गई। वह नही मिला। इसके बाद अल्मोड़ा से NDRF की टीम मौके पर पहुँची। उन्होंने सर्च अभियान चलाया। आज सुबह कुंदन का शव टीम ने बरामद किया। NDRF के ब्रजमोहन सती ने बताया कि शव को पटवारी के सुपुर्द किया जा रहा है।

 

 

 

शेयर करें !
posted on : June 25, 2021 11:36 am
error: Content is protected !!