चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं के खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव मां यमुना के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मां यमुना की उत्सव डोली सुबह अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों ने सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये।

शेयर करें !
posted on : May 10, 2024 11:29 am
error: Content is protected !!