देखें VIDEO…महिला प्रधान ने युवक को जड़ा थप्पड़

  • दिगबीर बिष्ट

बड़कोट : वीडियो उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के धराली गांव का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में एक महिला पहले एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं, वह कोई और नहीं बल्कि गांव की महिला प्रधान हैं।

 

वीडियो के दूसरे हिस्से में एक और महिला उसी लड़के को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वह महिला प्रधान की सास बताई जा रही हैं। मामला केवल इतना था कि जिस लड़के को थप्पड़ मारा गया। वह बैठक का वीडियो बना रहा था, जो महिला प्रधान को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने युवक का फोन झपट्टा मार कर फेंक दिया।

 

https://youtu.be/mAokjwhUBYY

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट तक जा पहुंचा। हालांकि मह इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया से मिला है और जमकर वायरल भी हो रहा है। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा है। प्रधान ने युवक पर रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। पुलिस ने एनसीआर काटी है।

शेयर करें !
posted on : January 20, 2021 11:13 am
error: Content is protected !!