उत्तरकाशी ब्रेकिंग: गंगोत्री हाईवे धरासू बैंड के पास बंद, जानें अन्य मार्गों की स्थिति

उत्तरकाशी: लगातार बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में कई जगहों पर भूस्खलन जोन से लगातार मलबा गिर रहा है, जिसके चलते आवाजाही ठप हो रही है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण पिछले कई दिनों से लगातार बाधित हो रहे हैं। हालांकि इन मार्गों को तत्काल खोल भी दिया जा रहा है। लेकिन, लगातार मलबा गिरने के कारण इन जगहों पर आवाजाही बेहद खतरनाक है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मार्ग बाधित है। BRO मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मार्ग बाधित है रानी कंस्ट्रक्शन के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।

विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग, चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग और उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

जनपद के अन्तर्गत 7 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। सम्बन्धित विभागों द्वारा उक्त मार्गो को सुचारू किये जाने की कार्यवाही की जा रहीं हैं।

शेयर करें !
posted on : September 29, 2022 7:31 am
error: Content is protected !!