उत्तरकाशी : रात को कमरे में सोया था 15 साल का लविश, सुबह देखा तो गायब

बड़कोट: उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाक के खांड गांव से एक 15 साल का लड़का कहीं अचानक गायब हो गया। वो रात को अपने कमरे में सोया था। लेकिन, सुबह जब परिजन उठे तो वो अपने कमरे से गायब था। तब से ही परिजन खोजबीन में जुटे हैं।

परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार लविश चौहान पुत्र लक्षमण सिंह चौहान 15 साल का है। रात को वो अच्छे से अपने कमरे में सोया था। सुबह परिजन उठे तो वो अपने बिस्तर में नहीं मिला। पहले परिजनों को लगा कि आसपास ही कहीं होगा।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां नदी में मिले मानव अंग, मचा हड़कंप

लेकिन, जब वो काफी देर तक नहीं लौटा तो सभी ने खोज शुरू कर दी। अब तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। लापता लविश के भाई ने बताया कि लविश केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी में नौवीं में पढ़ता है। वो एक दम ठीक था और अच्छे से सो गया था। लेकिन, सुबह बिस्तर से गायब मिला। परिजन और रिश्तेदार सभी उसकी खोज में जुटे हैं। पुलिस भी तलाश में जुट गई है।

शेयर करें !
posted on : June 7, 2023 4:20 pm
error: Content is protected !!