उत्तराखंड : सुरेंद्र रावत बने सहारा, पुलिस अधिकारी सतबीर ने पेश की मिसाल

उत्तरकाशी: मतदान जारी है। मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए पुलिस और स्वयंसेव सहारा बन रहे हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी से सामने आ रही हैं।

बुजुर्ग लाठी डंडे के सहारे मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। कई जगहों पर प्यारी तस्वीरें सामने आई है। जहां बुजुर्गों का हाथ थामे उनके बच्चे मतदान केंद्र पहुंचे और साथ ही कहीं पुलिस बुजुर्गों का सहारा बनी। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों का हाथ थाम कर उन्हें मतदान बूथ तक पहुंचाया और अपना फर्ज निभाया।

यमुनोत्री विधानसभा सीट पर दिव्यांग सहाहकार बोर्ड के सदस्य रहे व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह रावत लोगों की मदद करने में जुटे हैं। सुरेंद्र रावत समाजसेवा के कार्यों में हमेशा ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आज भी उन्होंने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और भाटिया गांव की असहाय महिला को अपनी पीठ पर लादकर मतदान केंद्र पहुंचाया। वहीं, पौंटी गांव निवासी समाजसेवी दिव्यांग को भी उन्होंने सहारा दिया।

भन्साड़ी गांव में एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग का हाथ थाम कर उनको पोलिंग बूथ तक पहुंचाया और साथ ही सुरक्षित वापस भेजा। क्या बुजुर्ग, क्या युवा और क्या महिलाएं सभी में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस लोगों की मदद कर रही है।

error: Content is protected !!