उत्तराखंड : प्रदीप भट्ट ने कहा : राज्य को युवा मुख्यमंत्री देना सही फैसला, CM को दी बधाई

उत्तरकाशी : जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी ताजपोशी को राज्य हित में बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग पुष्कर सिंह धामी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें जनता की नहीं कुर्सी की पीड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने उत्तराखंड को सबसे युवा मुख्यमंत्री देने पर भाजपा आलाकमान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी युवा हैं और उनकी सोच भी राज्य के विकास को आगे बढ़ाने की है।

पुष्कर सिंह धामी युवाओं के बीच में खासी लोकप्रिय हैं और उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कई आंदोलन भी किए हैं। प्रदीप भट्ट ने कहा कि वो युवा जरूर हैं, उनको राजनीति का लंबा अनुभव है।

इस लिहाज से युवा उत्तराखंड को एक युवा मुख्यमंत्री ही मिलना चाहिए था, जो केवल अगले 6 महीने ही नहीं बल्कि आने वाले समय में भी राज्य का नेतृत्व करे और इस राज्य को विकास पथ पर आगे बढ़ाए, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना रहा है।

शेयर करें !
posted on : July 4, 2021 9:03 pm
error: Content is protected !!