उत्तराखंड : गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, PM और CM के नाम से हुई पहली पूजा

गंगोत्री : यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का भी आगाज हो गया है। आज सुबह 7 बज कर 31 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचार और विशेष पूजा अर्चना के साथ खोले गए। धाम के कपाट अगले 6 महीनों तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। हालांकि इस दौरान कोरोना के चलते मंदिर में निर्धारित गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

 

कपाट खुलते ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भेजी गई भेंट स्वरूप 1101-1101 रुपये के साथ हुई। कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, अध्यक्ष मंदिर समिति सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, सहित तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।

इससे पहले 14 मई को अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम के कपाट की विधि-विधान से खोले जा चुके हैं। इस कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। उससे पहले मां यमुना की डोली खरसाली गांव से यमुनोत्री के लिए सुबह रवाना हुई और दिन में सवा 12 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

शेयर करें !
posted on : May 15, 2021 8:32 am
error: Content is protected !!