उत्तराखंड: यहां हो रहा दिव्य भागवत कथा का आयोजन, कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना

उत्तरकाशी: भटवाड़ी विकासखंड बाड़ागड्डी मुस्टिक सौड़ में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा हैं। प्रत्येक दिन भक्तों का कथा सुनने के लिए तांता लगा हुआ है। लंबे समय के बाद यह आयोजन किया जा रहा हैं ।बाड़ागड्डी की युवा पीढ़ी की प्रशंसा जगह जगह की जा रही हैं

आपको बता दें जिस क्षेत्र जनपद की सुख समृद्धि के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। हरि महाराज की भूमि पर आज करोड़ों देवता विराजमान हैं और बड़ा भव्य दिव्य आयोजन चल रहा है। राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज अपनी मधुर वाणी से भक्तों को कथा के प्रवचन सुना रहे हैं।

कोरोना महामारी को दूर करने के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना की जा रही है।  गंगा को शुद्ध रखने का आहवान किया जा रहा है। भारत में माता संस्कारों को देने वाली है। विदेशों में माताएं केवल अपने बच्चों को जन्म देती हैं, परंतु भारत भूमि में जिस बच्चे का जन्म होता है, वह संस्कारों से ओतप्रोत होता है।

इस भूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, धु्रव और प्रह्ललाद, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, श्रवण कुमार, सरदार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस आदि कई संस्कारवान बालकों ने जन्म लिया, जिन्होंने अपने संस्कारों के द्वारा भारत माता को गौरवान्वित किया।

शिव पुराण में डॉ दुर्गेश आचार्य ने शिव महापुराण के प्रवचनों से हजारों श्रद्धालुओं कथा सुन रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज भौतिकवादी युग के लोग केवल अपने बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं,संस्कार नहीं दे पा रहे हैं शिक्षा के बिना व्यक्ति रह सकता है लेकिन संबस्कारों के बिना नहीं रह सकता।उन्होंने कहा कि सर्वजन संतानों को संस्कार दें तभी इस राष्ट्र का कल्याण हो सकता है और पुनः यह राष्ट्र विश्व गुरु बन सकता है।

शेयर करें !
posted on : September 2, 2021 6:09 pm
error: Content is protected !!