भ्रूण लिंग परीक्षण करवाता है यमुनोत्री विधायक को धमकी देने वाला डाॅक्टर! 7 मामले हैं दर्ज

देहरादून: युनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को धमकी देने वाले आरोपी डाॅक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओरोपी डाॅक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। चैकाने वाली बात यह है कि डाॅक्टर के खिलाफ पहले से ही धमकी देने, जान से मारने और भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में मुकदमे दर्ज हैं। डाॅक्टर पर भू्रण लिंग परीक्षण के आरोप लगे थे। जांच में मामला सही जाने के बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले से बचने और भ्रूण लिंग परीक्षण का गैर कानूनी काम करने के लिए ही डाॅक्टर ने क्लीनिक यहां से शिफ्ट किया था। हालांकि इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन जिस तरह से उनके खिलाफ एनडीटी एक्ट में मुदकमा दर्ज है। उससे तो साफ हो जाता है कि डाॅक्टर के क्लीनिक में इस तरह के काम होते थे।

 

आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ 4 अगस्त को विधायक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से धमकी दी गई थी उसकी जांच की तो वह डॉक्टर प्रमोद त्यागी निवासी लेन नंबर दो अशोक विहार के नाम रजिस्टर था। जिसके बाद पुलिस ने कई बार डॉक्टर के घर नोटिस चस्पा किया, लेकिन आरोपी डॉक्टर ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

 

रविवार को पुलिस ने आरोपी को अजबपुर फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया। डाॅक्टर प्रमोद त्यागी पहले आराघर में अपना क्लीनिक चलाता था। वहां से सउने क्लीनिक को हटा लिया था। बताया जा रहा है कि फिलहाल वो बिहारीगढ़ में अपना क्लीनिक चलाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले भी आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ भू्रण के लिंग परीक्षण करवाने का मामला दर्ज हो चुका है। उन पर करीब 7 मामले दर्ज हैं।

 

शेयर करें !
posted on : August 17, 2020 6:45 am
error: Content is protected !!