बड़ी खबर: यमुनोत्री में दो तीर्थ यात्रियों की गई जान, बद्रीनाथ में अधिकारी की मौत

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लाखों श्रद्धालु धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच बुरी खबरें भी सामने आ रही हैं। कई श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हुई। वहीं, फिर से एक बुरी खबर यमुनोत्री से आ रही है। धामों की बात करें तो अब तक चारधामों में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री प्रकाश चंद उम्र 58 निवासी दिसू मानस कांठा गुजरात की हृदय गति से और एक अन्य राम बाबू प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी मिस्काट मोती चंपारण, बिहार की पैदल यात्रा के दौरान पैर फिसलने और गिर जाने के कारण मौत हो गई।

बदरीनाथ धाम में गढवाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। बदरीनाथ धाम में अब तक मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। कोतवाली बदरीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव घिंघराण के रहने वाले पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया है।

शेयर करें !
posted on : May 13, 2022 12:28 pm
error: Content is protected !!