उत्तरकाशी: महाविद्यालय को मिले नए प्राचार्य, डॉ. विनोद कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार

बड़कोट: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में लंबे समय से प्राचार्य का पद रिक्त चल रहा था। लेकिन, अब महाविद्यालय को नए प्राचार्य मिल गए हैं। डॉ. विनोद कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर मंच का संचालन करते हुए डी.पी गैरोला ने महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य का स्वागत किया। प्राध्यापक डॉ. बी.एल थपलियाल ने भी स्वागत संबोधन किया। साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजू भट्ट ने प्राचार्य का स्वागत करते हुए कहा कि प्राचार्य के आने से महाविद्यालय में गतिमान कार्यों को और अधिक गति मिलेगी जिससे मानवीय संसाधन एवं भौतिक संसाधनों से परिपूर्ण होकर यह महाविद्यालय और अधिक प्रगति करेगा।

प्राचार्य के ज्वाइन करने से छात्र-छात्राओं के हितकारी कार्य में भी सुगमता आएगी। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने अपने संबोधन में महाविद्यालय परिवार का और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि छात्र हित में जो भी निर्णय सकारात्मक होगा, वह अवश्य लिया जाएगा और महाविद्यालय परिवार से अपेक्षा है कि हम सब संगठित होकर छात्र हित के साथ ही महाविद्यालय प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे महाविद्यालय निरंतर प्रगति करेगा।

शेयर करें !
posted on : November 19, 2022 2:24 pm
error: Content is protected !!