उत्तरकाशी से बड़ी खबर : भागीरथी में समाई कार, दो अध्यापक लापता

उत्तरकाशी : डुण्डा तहसील के अंतर्गत देवीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई और चंद मिनटों में ओछल हो गई। कार का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी मिली है कि कार में दो शिक्षक सवार थे। शिक्षक जगत के लिए रविवार बुरा दिन साबित हुआ।

सूचना पाकर मौके पर NDRF और SDRF की टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों कार के साथ लापता है।  दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

बुद्धिलाल 39 पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल और बिजेंद्र जोशी 40 पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल, ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे और आज कार से वापस टिहरी जा रहे थे। देवीधार के पास कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई।

समाचार लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था। दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। NDRF,  SDRF, पुलिस और राजस्व टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।

कार में सवार लोगों के नाम

1.बुद्धिलाल पुत्र बरफ़ू ग्राम डांग जुवा भेड़ियाना, टिहरी गढ़वाल उम्र 39 वर्ष.

सरकारी अध्यापक

2. बिजेंद्र जोशी पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भेलुन्ता थाना लंबगांव, टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष.

सरकारी अध्यापक

शेयर करें !
posted on : October 3, 2021 12:34 pm
error: Content is protected !!