पुरोला : विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत, सतेंद्र राणा ने जताया CM धामी का आभार

पुरोला : पुरोला नगर पंचायत लगातार चर्चाओं में रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे। आरोपों की जांच हुई और उसमें दोषी भी पाए गए।

उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन हाईकोर्ट ने भी सीधे तौर पर उन्हें यह कह दिया कि वह यह साबित नहीं कर पाए कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाए हैं। इस बीच तमाम जांच रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए सिंह धामी सरकार ने नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी को बर्खास्त कर दिया था।

लोगों को यह डर सता रहा था कि पुरोला का विकास कैसे होगा। लेकिन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतरने का जो जिम्मा उठाया है। उस पर उन्होंने आज मोहर लगा दी। भाजपा के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल भी लगातार नगर पंचायत के विकास के लिए प्रयासरत हैं।

जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने निर्माण कार्यों के लिए पहली किस्त जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री धामी ने पुरोला के विकास का जो वादा किया था, उसे उन्होंने निभाया भी है और आगे भी निभाते रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साथ कहना है कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उसके लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उठाए जाएंगे। उनका मानना है कि किसी भी परिस्थिति में राज्य के विकास के कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। उनका लक्ष्य उत्तराखंड को @2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है और इसकी परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 1, 2 और 3 के आन्तरिक मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 39.20 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए।

भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा का कहना है कि बहुत जल्द अन्य कार्यों के लिए भी बजट की स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरोला के विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : August 9, 2023 9:51 pm
error: Content is protected !!