उत्तरकाशी से बड़ी खबर : राष्ट्रध्वज का अपमान, यहां नहीं फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

उत्तरकाशी: आज देश 75 स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कोने-कोने में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य की राजधानी देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण समेत प्रदेश के कोने-कोने में सरकार भवनों पर तिरंगा फहराया गया, लेकिन उत्तरकाशी में एक जगह ऐसी भी है, जहां राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। यहां तिरंगा नहीं फहराया गया।

जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय श्रीकालखाल में स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर राष्ट्र ध्वज न फहराये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव से तत्काल प्रकरण की जांच कराकर उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डुंडा के उपजिलाधिकारी पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए कर्मचारियों को पहुंचना चाहिए था, लेकिन ध्वजारोहण तो दूर की बात अस्पताल में ताले लटके रहे, जो दिखाता है कि जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी किस तरह से राष्ट्रीय पर्व का अपमान कर रहे हैं। यह गंभीर विषय है और उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

शेयर करें !
posted on : August 15, 2021 4:56 pm
error: Content is protected !!