उत्तराखंड: ये है कांग्रेस का जमीन में धंसने वाला प्रदर्शन, तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान

रुद्रपुर: कांग्रेस महंगाई के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है। प्रदर्शन राजनीतिक दल कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध का अजब तरीका अपनाया। प्रदेश सचिव नंदलाल गड्ढे में उतरे और खुद को मिट्टी से ढक लिया।

गले तक मिट्टी में धंस कर उन्होंने महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। वह डेढ़ घंटे तक गड्ढे में रहे। बाहर निकलने के बाद नंदलाल ने कहा कि लगातार बढ़ते दामों से जनता के हालात बदतर हो रहे हैं। महंगाई से आम जनता की कमर टूट गयी है। लेकिन सरकार को जनता की परवाह नहीं है। सरकार को जनता की परवाह करनी चाहिए।

लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। जबकि सबका साथ सबका विकास के वादे पर भी सरकार खरी नहीं उतर पाई है।

शेयर करें !
posted on : September 3, 2021 1:41 pm
error: Content is protected !!