उत्तराखंड : यहां घर की दीवार पर घूमता नजर आया गुलदार, कई लोगों को कर चुका हमला… VIDEO

पिथौरागढ़: गुलदार पहाड़ में लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। गुलदार पहाड़ में कई लोगों की जान ले चुके हैं। कई लोग गुलदार के हमलों में हमेशा के लिए अपंग हो चुके हैं। आए दिन गुलदार के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद का है, जहां पर गुलदार घर की दीवार में घूमता हुआ नजर आया है।

घर की दीवार पर टहलता गुलदार सीसीटीवी में कैद हो गया। स्थानीय लोगांे ने वन विभाग को गुलदार की जानकारी वन विभाग को दे दी है। यह मामला पिथौरागढ़ के कुमौड़ क्षेत्र का है। यहां एक घर की दीवार पर गुलदार घूमता हुआ नज़र आ रहा है।

क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है कई बार गुलदार पहाड़ों में महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देता है या उन्हें गंभीर रूप से घायल कर देता है। वहीं स्थानीय लोगो ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है।

शेयर करें !
posted on : September 3, 2021 2:56 pm
<
error: Content is protected !!