उत्तराखंड : मेढ़ के विवाद में चली गोलियां, दो सगे भाइयों को गोलियों से भून डाला

रुद्रपुर: रुद्रपुर में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। मेढ़ के विवाद में तीन-चार लोगों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। वारदात ग्राम मलसी लंका में हुई। यहां रहने वाले अजित सिंह की प्रीत नगर में जमीन है। खेत के मेड़ को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। आज धान की रोपाई के लिए अजित के पुत्र 30 वर्षीय गुरु कीर्तन सिंह और 33 वर्षीय गुरु पेच सिंह खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इस बीच तीन चार लोगों ने सगे दोनों भाइयों को गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर एसएसपी पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा है।

भूमि के विवाद में सगे दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित के घर पर दबिश दी, मगर आरोपित परिवार के साथ फरार हो चुके थे। पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

मंगलवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे अजीत सिंह के दोनों पुत्र 28 वर्षीय गुर कीर्तन सिंह व 33 वर्षीय गुरपेज सिंह धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगा कदेढ़ यानी जुताई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक राकेश मिश्रा अपने दो भतीजे शिवम व शुभम के साथ रायफल लेकर पहुंचकर उन पर ताबड़तोड़ पांच फायर झोंक दिए। गुरकीर्तन का जबड़ा फाड़ती हुई एक गोली पार गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गुरपेज की सांस चलती देख कर उसे स्वजन निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी क्राइम मिथलेश कुमार, एसपी सिटी ममता वोहरा सीओ सदर अमित कुमार मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी बाद में मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ग्रामीण अड़ गए कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शवों को यहां से नहीं ले जाने देंगे। इस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतकों के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

शेयर करें !
posted on : June 15, 2021 5:24 pm
error: Content is protected !!