posted on : मार्च 4, 2023 12:51 pm
शेयर करें !

उत्तराखंड : पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रमिका के शव, कॉल कर कहा था बहुत दूर जा रहे हैं…

किच्छा : ऊधमसिंह नगर जिले किच्छा में देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेमी-प्रमिका लापता हो गए थे। प्रेमी ने लड़की के भाई को मैसेज कर कहा था कि हम कहीं दूर जा रहे हैं। रातभर लड़की के परिजन परेशान रहे। दोनों को तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह क्षेत्र में खबर फैली की लड़का-लड़की के शव पेड़े से लटके हुए हैं। खबर सुनकर परिजनों को होश उड़ गए।

उत्तराखंड : 9 से 15 फरवरी तक रोडवेज बसों में इनके लिए रहेगी मुफ्त यात्रा, आदेश जारी 

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6ः30 बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : ढोल-दमाऊ की थाप पर सरस्वती वंदना, बेटियों को सलाम…VIDEO

युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी। दोनों पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन नहीं हो पाई। दोनों ही खुश नहीं थे।

error: Content is protected !!