उत्तराखंड: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: मसूरी में एक महिला से सिपाही द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस ने आज आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली मसूरी में शिकायतकर्ता पीड़िता ने 09 दिसंबर को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पीडिता द्वारा यह आरोप लगाये गये कि 05 दिसंबर को आरोपी ने शिकायतकर्ता पीड़िता के साथ बलात्कार किया।  उक्त बलात्कार की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आरोपी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने हेतु आदेशित किया गया।

इस पर आरोपी सिपाही मोहन सिंह दानू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार थाना कैन्ट द्वारा प्रारम्भ की गयी। तमामी विवेचना के उपरान्त अभियुक्त मोहन सिंह दानू पुत्र स्व. हिम्मत सिंह निवासी ग्राम खुन्ती पोस्ट खुन्ती थाना बलवाकोट तहसील धारचूला जिला पिथौरागढ को आज कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता:

मोहन सिंह दानू पुत्र स्व0 हिम्मत सिंह, विनासी ग्राम खुन्ती पोस्ट खुन्ती थाना बलवाकोट तहसील धारचूला जिला पिथौरागढ (सिपाही जी.डी. ITBP ) हाल नि0 ITBP अकादमी काम्बेट विंग मसूरी। उम्र 29 वर्ष।

शेयर करें !
posted on : December 11, 2021 7:54 pm
error: Content is protected !!