उत्तराखंड: बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा, चौबट्टाखाल पहुंचे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक

पौड़ी: चौबट्टाखाल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जारदार स्वागत किया। उनकी मौजूदगी में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।

लक्ष्मण सिंह रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगमी 2022 चुनाव में अभी से जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत के सूत्रधार होते हैं। उन्हीं की बदौलत जीत मिलती है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव युवा नेता कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लगातार लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के राज से दुखी और परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर कैलाश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष ऐकेश्वर, जितेंद्र नेगी, महामंत्री, वासुदेव गुसाईं, माया गुसाई, सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रमुख, जसपाल रावत, राजपाल बिष्ट, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, केसर सिंह नेगी समेत अन्य मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर मेहरबान नेगी, गंधर्व सिंह नेगी, राजन सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हुए।

शेयर करें !
posted on : November 16, 2021 5:22 pm
error: Content is protected !!