उत्तराखंड : त्रिवेंद्र बोले, मदन कौशिक बनेंगे CM, तो क्या ये है BJP का प्लान? VIDEO

हरिद्वार: पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। कभी ऑक्सीन वाला बयान तो कभी कोरोना एक जीव है, उसे भी जीने का अधिकार है। त्रिवेंद्र कई बार अपने बयानों से विवादों में घिर चुके हैं। सीएम बनने के शुरूआती दिनों में शिक्षिका उतरा पंत बहुगुणा मामले में भी उनको खासी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार उनका बयान चुनावी माहौल में सामने आया है। इस बयान से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पूर्व CM त्रिवेंद्र हरिद्वार में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला कार्यकर्ताओं को बताया। त्रिवेंद्र ने कहा कि मदन कौशिक सीएम तभी बन सकते हैं, जब भाजपा 60 पार होगी। त्रिवेंद्र कार्यकर्ताओं को मोटिवेट कर रह थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने जो बात कही, उस पर अब सियासी माहौल गर्मा गया है।

त्रिवेंद्र रावत हरिद्वार शहर सीट से BJP प्रत्याशी मदन कौशिक के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा मदन कौशिक के ऊपर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। इसलिए इस बार कोई गड़बड़ हुई तो मदन जी के बाल काले हो जाएंगे और लोग कहेंगे कि हरिद्वार वाले को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाना।

त्रिवेंद्र ने इस दौरान यह भी पूछा कि कहीं आप लोग बार-बार एक ही चेहरा देखकर बोर तो नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक को अगर सीएम बनाना है तो, इस बार 60 के पार जाना होगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या BJP 2022 में चुनाव जीतने पर मदन कौशिक को CM बना सकती है? इस बयान के बाद पहाड़ और मैदान की चर्चाएं भी होने लगी हैं। हालांकि, इस पर कांग्रेस का फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चाओं का बाजार गर्म है, कांग्रेस इसे भाजपा को असहज करने के लिए मुद्दा बना सकती है।

शेयर करें !
posted on : February 2, 2022 11:32 am
error: Content is protected !!