दुखद खबर : उत्तरकाशी निवासी सब इंस्पेक्टर का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, 24 नवंबर से थे लापता

विकासनगर: उत्तरकाशी जिले के बड़कोट (डख्याटगांव) निवासी चकराता कैंट के सेनेटरी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा का शव तिमली के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। वो 24 नवंबर से लापता थे।

चकराता कैंट में सेनेटरी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा (32) पुत्र गोपाल सिंह जयाड़ा निवासी डख्याटगांव, बड़कोट उत्तरकाशी 24 नवंबर से लापता थे। पुलिस और परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे।

मोबाइल सर्विलांस पर उनकी अंतिम लोकेशन 24 नवंबर को शाम चार बजे तिमली के जंगल में मिली थी। आज उनका शव तिमली के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।

शेयर करें !
posted on : December 1, 2021 2:32 pm
error: Content is protected !!