उत्तराखंड: JP नड्डा बोले-कमीशन वालों को घर बिठाओ, मिशन वालों को जिताओ

चमोली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर आज को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने चमोली जिले के सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, यहां के हर वीर जवान का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि 13 जिलों में होने वाली शहीद सम्मान यात्रा में षामिल हों और यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत करें। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पेजी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के वीर जवान देष की सुरक्षा को तत्पर रहते हैं। ये क्रांति और षांति की धरती है। शहीद सपूत किसी एक परिवार का नहीं है, बल्कि पूरे देष का है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निषाना साधा, कहा कि कांग्रेस ने जवानों की षहादत और देषभक्ति का सिर्फ मजाक बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई है। उसे हर जगह कमीषन ही कमीशन दिखता है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास का मिषन है और कांग्रेस को सिर्फ कमीशन दिखता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बढ़ाना है तो बीजेपी सरकार को लाना है। सुबह सबसे पहले सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचे, जहां सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने उनको जोरदार स्वाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वाड़ में वीरों की धरती को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई या आजादी के बाद के युद्ध हों। इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया और अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। आज भी इस घाटी के नौजवानों का लक्ष्य सेना में जाकर भारत माता की सेवा करना चाहते हैं।

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं इस वीरभूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से हर दूसरे परिवार का सदस्य देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार भव्य सैन्य धाम बनाने जा रही है। इस सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए प्रत्येक शहीद के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी को कलश में देहरादून लाया जाएगा। चमोली के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, सहप्रभारी और विस्तारकों के साथ वार्ता की।

उसके बाद तीन विधानसभाओं की कोर कमेटी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के साथ बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि बूथ स्तर पर जो कार्य होने हैं, उन्हें प्रभावी ढंग से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें !
posted on : November 15, 2021 6:36 pm
error: Content is protected !!