उत्तराखंड : खूब डाले थे डोरे, इस पूर्व विधायक को फिर भी नहीं फंसा सकी BJP

उत्तरकाशी: पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चाएं थी कि कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पर भाजपा डोरे डाल रही थी। लंबे वक्त तक कांग्रेस ने भी इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। लेकिन, अब कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी तेज थी। कांग्रेस ने आज इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए काफी कम समय बचा है। कांग्रेस और भाजपा में चुनावी जंग जारी है। उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है।

सार्वजनिक मंचों पर सभी नेता अक्सर मिथकों को झुठलाने की बातें करते हैं, लेकिन सही मायने में नेता इन पर भरोसा करते हैं। मिथक यह है कि जो इस सीट पर जीतता है। राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है। ऐसे में राजनीतिक दल इस सीट से जिताऊ प्रत्यासी को ही मैदान में उतारते हैं।

यही कारण है कि भाजपा गोपाल रावत के निधन के बाद से ही लगातार गंगोत्री सीट पर किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है। इसके चलते ही लगातार अटकलें थी कि भाजपा की नेजर पूर्व विधायक कांग्रेस प्रदेष उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण पर हैं। चर्चाएं महीनों से चल रही थी। कहा जा रहा था सजवाण भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अब इन बातों पर विराम लग गया है।

शेयर करें !
posted on : November 10, 2021 5:51 pm
error: Content is protected !!