उत्तराखंड की बेटी के नाम बड़ी उपलब्धि, मिलेगा नेशनल एडवेंचर अवार्ड

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के सल्लोड़ा गांव की रहने वाली और कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत 25 साल की शीतल राज को बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल को (तेनजिंग नोर्गे) नेशनल एडवेंचर अवार्ड से नवाजा जाएगा।

शीतल को यह अवार्ड 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। इससे पहले 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर भी आरोहण किया। 2019 में माउंट एवरेस्ट फतह किया। यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं।

शीतल ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंत, 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह कर ली हैं। अब उनको भारत सरकार का सर्वाेच्च साहसिक सम्मान (तेनजिंग नोर्गे) नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है।

शेयर करें !
posted on : November 6, 2021 3:26 pm
error: Content is protected !!