उत्तराखंड : इस गांव में हुआ भीषण भूस्खलन, एक महिला की दबने से मौत!

पिथौरागढ़: यहां बलुवाकोट क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। इस वजह से गांव के 13 लोगों ने अपने घर छोड़ दिये। जबकि एक फौजी की पत्नी पहाड़ टूटने से गिरे मलबे में दब गई है।

फिलहाल महिला नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम महिला को सर्च कर रही हैं। घटना गुरुवार दिन की है। जोशी गांव में तेज आवाज के साथ भारी मलबा, पत्थर गिरे।

पहाड़ की तरफ से मलबा जोशी गांव से मात्र बीस मीटर की दूरी पर गिरा। इस दौरान पानी भरने गई गांव की पशुपति भट्ट (23) पत्नी हरीश भट्ट मलबे में दब गई। जबकि मलबे से गांव के तेरह मकान खतरे में आ गए हैं।

लिहाजा 13 परिवारों के लोगों ने घर छोड़ दिये। गांव के पूर्व सरपंच पूर्व सैनिक चंचल सिंह ऐरी ने घटना की जानकारी पुलिस और डीएम को दी।

पुलिस और एसडीआएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। बताया जाता है मलबे में दब कर लापता महिला का पति हरीश भट्ट भारतीय सेना में है।

शेयर करें !
posted on : August 26, 2021 8:33 pm
error: Content is protected !!