गुस्से में लाल-पीले हुए महाराज, अधिकारी को दी ऐसी धमकी…VIDEO

पौड़ी: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के दौरे पर हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से रुबरु हो रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल में चिकित्सा समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को सतपाल महाराज इतना भड़क गए कि उन्होंने सामने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही को देख कैबिनेट मंत्री का पारा उस वक्त चढ़ गया जब उन्होंने अस्पताल पहुंचकर देखा कि कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं।

सतपाल महाराज का पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने कर्मचारियों समेत अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुना दी। मंत्री सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण किया तो ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

मंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि तीन से चार रजिस्टर उपस्थिति के बनाए गए हैं जो बिल्कुल सही नहीं है। मंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि उपस्थिति का केवल एक रजिस्टर होना चाहिए। उनके अनुसार आम जनता को परेशान नहीं होने देना, हमारी मंशा होनी चाहिए। लेकिन, ऐसा हो नहीं रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर दोबारा ऐसी हरकत हुई तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : September 25, 2021 6:15 pm
error: Content is protected !!