उत्तराखंड : नदी में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत, यहां का है मामला

नैनीताल : कोसी नदी में नहाने गए दो युवक नदी में बह गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह हादसा ओखलढूंगा क्षेत्र में गरमपानी के हुआ है।

जानकारी के अनुसार रामनगर के पीरुमदारा के युवा बाइकों पर सवार होकर बेतालघाट और कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर स्थित ओखलढुंगा क्षेत्र में पहुंचे।

इस दौरान महेद्र नेगी (18) पुत्र अमर सिंह नेगी व सुमित कुमार(19) नहाने के लिए नदी में उतर गए। दोनों ही पीरूमदारा के रहने वाले थे। नदी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों नदी में बह गए।

आनन फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक का शव बरामद कर लिया है।

शेयर करें !
posted on : August 12, 2021 7:42 pm
error: Content is protected !!