उत्तराखंड: बेटी ने की लव मैरीज, पिता और भाई ने उतार दिया मौत के घाट

हल्द्वानी: बेटी ने लव मैरजी की। वो हंसी-खुशी अपने पति के साथ रह रही थी। लेकिन, उसके पिता और भाई को उसकी शादी और खुशी पसंद नहीं आई। दोनों मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले में दामाद और उसकी बहन भी घायल हो गई। सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

कॉलटैक्स निवासी सलीम की बेटी कायनात (19) परिवार की मर्जी के खिलाफ पड़ोसी राजमिस्त्री सलमान (21) के साथ दो महीने पहले कहीं चली गई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर परिजनों को सौंप दिया था। एक महीने पहले कायनात ने सलमान से अपनी मर्जी से निकाह कर लिया। दोनों इरफान के घर में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे कायनात अपनी ससुरालियों के घर से मेहंदी लगवाकर पति के साथ निकल रही थी।

आरोप है कि इसी समय पिता सलीम ने बेटे आलम के साथ मिलकर बेटी और दामाद पर चाकुओं से हमला कर दिया। कायनात अपने घायल पति को लेकर वापस ससुरालियों के घर में घुस गई। हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों पर हमला कर दिया। बचाव करने में सलमान की बहन निदा (23) के हाथ में भी चोट लग गई। घायल सलमान तो बाहर आकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा जबकि घायल कायनात सड़क की ओर भागी, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। सलीम बेटी को खींचकर वहीं स्थित अपने रिश्तेदार की छत पर ले गया और बेटे की मदद से उस पर चाकू से हमला कर दिया। पिता और भाई ने कायनात की गला रेतकर हत्या कर दी।
घायल सलमान सटीएच रेफर
घटना की सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और शव को मोर्चरी भेज दिया। घायल सलमान का बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। सलमान के पेट और पीठ में चाकू के तीन गहरे घाव हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कायनात की सास नसरीन जहां ने पुलिस को सलीम और उसके बेटे आलम के खिलाफ तहरीर दी है। पुुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष विमल ने बताया कि कायनात और सलमान घर छोड़कर भागे तो डेढ़ माह पहले पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। सास नसरीन जहां का कहना था कि सलीम के हाथ में तमंचा भी था। कायनात की मां शायदा के सामने कायनात को उसके पिता और भाई मार रहे थे मां का भी दिल नहीं पसीजा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दो साल से विवाद चल रहा है।

शेयर करें !
posted on : October 30, 2021 3:35 pm
error: Content is protected !!