युवक को किसने दी तालिबानी सजा? हत्या कर शव मकान की खूंटी पर टांगा!

रुड़की: रुड़की बेलड़ी गांव चर्चा में है। ये गांव किसी अच्छी वजह से हीं, बल्कि एक की हत्या के चलते चर्चाओं में है। हत्या ऐसी कि देखकर लोगों की रूह कांप गई। इस सनसनीखेज हत्या की चर्चा गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में हो रही है। गांव में एक युवक की हत्या कर शव को एक मकान की दीवार की खूंटी पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या की वहज अवैध संबंध माने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक पूरी तरह कुछ भी साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव निवासी 20 साल का सौरभ शुक्रवार की रात अपने घर के अंदर सोया था। शनिवार की सुबह लोगों ने उसका शव एक मकान के बाहर दीवार की खूंटी पर लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस को भी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी और इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सौरभ का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका पता महिला के परिवार को लग गई। यही बात उसकी हत्या की वजह बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि महिला ने परिवार के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, उसकी पत्नी रूपा और उसके भाई मोनू और सुमित निवासी बेलड़ी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जिस दुपट्टे से युवक का शव खूंटी पर लटका था। उसके बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह दुपट्टा महिला का है या किसी और का है। साथ ही आत्महत्या करने के पहलू भी पर जांच चल रही है। सौरभ मैकेनिक का काम करता था।

शेयर करें !
posted on : September 17, 2023 11:21 am
error: Content is protected !!