उत्तराखंड: पत्नी बोली पति न्यूजीलैंड गए हैं, यहां मिली लोकेशन, टेंशन में पुलिस

रुड़की: पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया है, जिसने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। रिटायर फौजी की उनकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पत्नी के अनुसार उनका पति न्यूजीलैंड गया है। उसके बाद से कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने जैसे ही मामले की जांच की तो माजरा उलझता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस रिटायर फौजी की तलाश में जुट गई है।

यह मामला रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाल में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई के उनके पति रिटायर फौजी हैं। पति एक साल पहले न्यूजीलैंड में नौकरी के लिए गया था, लेकिन उनसे अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे वो खासी नरेशान हैं। महिला ने 2020 में पति की गुमशुदगी का मामला सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया था। अपनी पत्नी के लिए प्रत्येक माह खाते में खाते में आनलाइन पांच हजार की रकम भेज देते हैं।

महिला के मुताबिक पति का नंबर लगातार बंद आ रहा है। महिला ने बताया कि उसने पति के बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि देहरादून के अलग-अलग जगहों से उनके खाते से पैसा निकाला गया है। महिला ने शक जताया कि उनके पति किसी महिला के साथ देहरादून में लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि बैंक खाते के जरिये महिला के पति की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। सवाल पुलिस पर भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस से शिकायत पिछले साल दिसंबर में की गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

शेयर करें !
posted on : July 23, 2021 6:18 pm
error: Content is protected !!