कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी का ऐलान, इनको मिली जगह

हरिद्वार: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, प्रदेश प्रभारी मैडम प्यारी जान और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित के निर्देशानुसार हरिद्वार महानगर कांग्रेस सेवादल की 33 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक को को बनाया गया है। उनको प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस कार्यकारिणी में सोशल मीडिया प्रभारी समेत कई नए युवाओं को भी मौका दिया है।

कार्यकारिणी की लिस्ट को जारी करते हुए सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा की इस कार्यकारिणी में समाज के हर वर्ग एवं आयु के कार्यकर्ताओं को शामिल कर सेवादल को नई ऊर्जा देने का कार्य महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक द्वारा किया गया है।

 

जिसका परिणाम आगामी चुनावों में अवश्यदे खने को मिलेगा। बता दें कि अश्विन कौशिक एक ऑटोमोटिव इंजीनियर हैं और हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित समाज से तालुक रखते हैं।

शेयर करें !
posted on : September 29, 2023 2:31 pm
error: Content is protected !!