भारत के साथ चीन की कारस्तानियों का लंबा इतिहास…हर बार पीछे से हमला

चीन का धोखा देने का इतिहास रहा है। 1962-2020 तक चीन ने कई मौकों पर भारत को धोखा दिया है। अपने मित्र पाकिस्तान की मदद उसने की और उसे भारत के खिलाफ उकसाया है। इतना ही नहीं, चीन ने अब नेपाल को भारत के खिलाफ उकसाना शुरू कर दिया है। भारत के साथ धोखे की चीन की कारस्तानियों का बहुत लंबा इतिहास रहा है।

1962 में चीन ने दिया भारत को धोखा दिया था। बाद में चीन ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की और वास्तविक नियंत्रण रेखा से अपने सैनिकों को 20 किलोमीटर पीछे किया। अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के जवानों के बीच गोलीबारी। भारत के 4 जवान शहीद। चीन को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना का ऑपरेशन फाल्कन अभियान। बाद में बातचीत के बाद तनाव खत्म। पाकिस्तान के साथ करगिल युद्ध के दौरान चीन ने पैंगोंग शो झील के दक्षिणी किनारे तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई।

2000 में चीनी सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय इलाके में पक्की सड़क बना ली। यही नहीं, चीन ने इस इलाके में बंकर भी बना लिए। डोकलाम में ट्राइजंक्शन के में चीनी सैनिकों ने सड़क बनाने की कोशिश की थी। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का यहां जबरदस्त विरोध किया और चीनी सेना को पीछने हटना पड़ा

शेयर करें !
posted on : June 17, 2020 7:27 am
error: Content is protected !!