उत्तराखंड: बेजरोजगारों के साथ किसने किया खिलवाड़ ? फेक निकली भर्ती, फोन नहीं उठाते अधिकारी

देहरादून: मीडिया रिपोर्टों में पेयजल निगम में जेई के 100 पदों पर भर्ती की खबर फेक निकली है। किसी ने बाकायदा नोटिफिकेशन बनाकर जारी कर दिया। उस नोटिफिकेशन के आधार पर खबरें बनाई गई। इस सबंध में आयोग के सचिव संतोष बडोनी को फोन किया। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह गलत खबर प्रसारित हुई थी…

https://pahadsmachar.com/dehradun/uttarakhand-job-opportunity-in-drinking-water-corporation-apply-here-uksssc-here-is-the-last-date/

बेरोजगार संगठनों की ओर से इस संबंध में जब जानकारी हाहिसल की गई तो पता चला कि यह गलत जानकारी है और किसी जालसाज ने फेक नोटिफिकेशन जारी दिया। हालांकि आयोग की ओर से इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, हम युवा साथियों और बेरोजगार साथियों के साथ अपने पाठकों से इस असुविधा के लिए हमें खेद है।

संपादक
पहाड़ समाचार

शेयर करें !
posted on : July 22, 2021 1:00 pm
error: Content is protected !!