उत्तरकाशी : सावधान! किसी पर ऐसे ही भरोसा ना करें, कंसेरू के भगवान सिंह को नशेड़ियों ने लूटा

देहरादून: पहाड़ से देहरादून अपने काम से आने लोगों के लिए यह खबर किसी सबक से कम नहीं है। अगर आप भी कभी किसी काम से देहरादून आते हैं तो ऐसे किसी पर भरोसा ना करें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि  ऐसी ही एक मामला सामने आया है। इसलिए सावधान! किसी पर ऐसे ही भरोसा ना करें।

उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के कनसेरु गांव (बड़कोट) निवासी भगवान सिंह देहरादून आए थे। जानकारी के अनुसार उनको बकरा मंडी जाना था। इस दौरान उनको स्कूटी पर सवार दो लड़के मिले। दोनों ने उनकी मदद करने की बात कही और अपने साथ स्कूटर पर बैठा लिया।

उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है। अपने भोलेपन के कारण वो उनके साथ बैग गए। इसके बाद उनके साथ जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। उनको अपने साथ लेजाने वाले युवक नशेड़ी थे। दोनों ने भगवान सिंह के साथ मारपीट भी की और 45 हजार रुपये भी लूट लिए। मोबाइल भी लूट लिया।

भगवान सिंह किसी तरह आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल मामले में एक्शन लिया और 24 घंटे के भीतर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह के कमान संभालने के बाद पुलिस काफी तेजी से काम करती नजर आ रही है।

अभियुक्तों के पास से घटना में लूटी गई नगदी में से 22 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त स्कूटी की गई बरामद की गई। यह मामला 31 अक्टूबर का है। भगवान सिह रावत देहरादून बकरी खरीदने के लिए आये थे। लुटेरे उनको शकुन्तला एन्कलेव के अन्दर आखरी में स्थित एक खाली कमरे में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई। नकदी छीन ली और उनको भगा दिया। पुलिस ने सतवीर उर्फ मलाई पुत्र मुख्त्यिार सिंह और अजहर उर्फ सोनू पुत्र इंतखाब को गिरगफ्तार कर लिया। जबकि, एक अब भी फरार है।

शेयर करें !
posted on : November 2, 2023 12:37 pm
error: Content is protected !!