उत्तराखंड : शासन स्तर पर PCS अफसरों के तबादले, अब इनकी बारी

देहरादून: उत्तराखंड में शासन स्तर पर 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।उदयराज सिंह को अपर सचिव गन्ना-चीनी बनाया गया। हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, उधम सिंह नगर बनाया गया।

बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया।

जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उधम सिंह नगर बनाया गया। जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा रखा गया।

कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर, उधम सिंह नगर बनाया गया। दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया।

राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर, उधमसिंह नगर बनाया गया। विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर, देहरादून बनाया गया। बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया।

शेयर करें !
posted on : August 10, 2021 7:44 am
error: Content is protected !!