उत्तराखंड: सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपदा कंट्रोल रूप पहुंचे राज्यपाल

देहरादून: प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज कर सकते हैं।

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत मेरा समस्त प्रदेशवासियों एवं तीर्थ यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। राज्य आपदा कंट्रोल रूम में 24 घटें सभी जनपदों से सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहा हूँ। समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।

शेयर करें !
posted on : July 12, 2023 4:23 pm
error: Content is protected !!