उत्तराखंड : सरकार ने इन नेताओं को दिए दायित्व, यहां देखें लिस्ट

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का इंतजार आखिर कर खत्म हो गया है। लंबे समय से इस बात की चर्चा आई थी कि सरकार बहुत जल्द अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप सकती है। लेकिन, काफी समय तक केवल इस बात की चर्चाएं ही होती रही । यह कयास लगाए जाते रहे कि आज या कल दायित्वों की सूची जारी कर दी जाएगी।

इस बीच जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन्वेस्टर समिति की तैयारी को लेकर लंदन दौरे पर गए हैं। उनके देहरादून लौटने से पहले ही दायित्वधारियों की सूची जारी कर दी गई, जिससे कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दायित्व दिए जाने की जानकारी दी।

इनको मिले दायित्व 

1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )।

2. रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद।

3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद।

4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्।

5. बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था।

6. सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद।

7. अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)।

8. कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड।

9. शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्

10. नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था।

शेयर करें !
posted on : September 28, 2023 6:23 am
error: Content is protected !!