उत्तराखंड: MDDA कार्यालय पहुंचे CM, हैरान रह गए कर्मचारी, इस पर जताई नाराजगी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कमान संभालने के बाद से ही लगातार एक्शन में हैं। आज CM ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके बाद सीधे MDDA कार्यालय जा पहुंचे। बिना किसी जानकारी के सीएम को कार्यालय में देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

CM ने एक-एक कर विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने MDDA में पेंडिंग पड़े कामों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को नो पेंडैंसी पॉलिस पर काम करने की सख्त हिदायद दी।

उन्होंने कहा कि हमें जनता के लिए काम करना है। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। MDDA से जनता का सीधा वास्ता होता है। ऐसे में अगर किसी भी तरह से काम में लोगों को दिक्कत होती है, तो उसके लिए सीधेतौर पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

शेयर करें !
posted on : September 4, 2021 5:26 pm
error: Content is protected !!