उत्तराखंड ब्रेकिंग: देवस्थानम बोर्ड पर आज फैसला ले सकती है सरकार, होने वाली है बड़ी बैठक

देहरादून: देवस्थानम (Devsthanam board) बोर्ड का फैसला भाजपा सरकार पीछा नहीं छोड़ रहा है। पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बोर्ड बनाने का फैसला लिया था। उसके बाद तीरथ सिंह रावत CM बने, उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही। लेकिन, उसके बाद सतपाल महारात का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पर कोई पुनर्विचार नहीं होने वाला है।

अब पुष्कर धामी मुख्यमंत्री हैं। वो जिस तरह से फैसले ले रहे हैं। माना जा रहा है कि देवस्थानम बोर्ड की आज होने वाली बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इस बैठक में देवस्थानम बोर्ड पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद यह तय हो जाएगा कि बोर्ड रहेगा या इसमें बड़े बदलाव किया जाएगा। दूसरी ओर देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुराहितों का आंदोलन जारी है।

बोर्ड के विरोध में गंगोत्री, यमुनोत्री समेत चारों धामों में तीर्थपुरोहित सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 34वें दिन भी जारी है। आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में रैली-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने सुध नहीं ली है। बोर्ड भंग करने को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

शेयर करें !
posted on : July 16, 2021 12:19 pm
error: Content is protected !!