उत्तराखंड ब्रेकिंग : उत्तरकाशी में कैंप कर रहे CM धामी, रेस्क्यू पूरा होने के बाद मनाएंगे ईगास-बग्वाल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

  • ईगास-बग्वाल के कार्यक्रम को फिलहाल स्थिगित कर दिया है।

उत्तरकाशी: सिलक्यारा-बड़कोट टनल में सिलक्यारा की ओर दीपावली के दिन 12 नवंबर से 41 मजूदर टनल के भीतर फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच सीएम धामी दो दिनों से उत्तरकाशी में कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रत्येक वर्ष होने वाले ईगास-बग्वाल के कार्यक्रम को फिलहाल स्थिगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही ईगास-बग्वाल मनाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से लगातार रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने गंभीर हैं। सीएम धामी अब तक तीन बार सिलक्यारा टनल में जाकर रेस्क्यू कार्य का जायजा ले चुके हैं। आज भी उन्होंने जहां रेस्क्यू में जुटे विभिन्न एजेंसियों के कर्मचारियों को हौसला बढ़ाया। वहीं, टनल के भीतर फंसे मजदूरों से बात कर उनकी हौसला अफजाई भी की।

अब सीएम धामी ने कहा है कि जब तक रेस्क्यू कार्य पूरे नहीं हो जाते, वो लोक पर्व ईगास-बग्वाल नहीं मनाएंगे। मुख्यमंत्री फिलहाल उत्तरकाशी में ही कैंप कर रहे हैं और जरूरी काम भी वहीं से निपटा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना है। जिसके लिए युद्धस्तर पर लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द कोई अच्छी खबर आएगी।

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू कार्यों को संचालित कर रहे हैं। उससे साबित हो जाता है कि वो एक अच्छे मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में बहुत जल्द यह रेस्क्यू पूरा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में सभी उनके साथ हैं। यह राजनीति का नहीं, बल्कि एकजुटा से इस बड़े संकट से निपटने का समय है, जिस पर देश और दुनिया की नजरें लगी हुई हैं

शेयर करें !
posted on : November 23, 2023 3:41 pm
error: Content is protected !!