उत्तराखंड ब्रेकिंग : कैबिनेट बैठक में 40 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, यहां देखें हर फैसला

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गयी है। हालांकि, धामी सरकार की यह अंतिम मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा किया गया है।

यही नहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

इन मामलों पर लगी मुहर…

वृद्धा अवस्था पेंशन को 1200 से बढ़ाकर किया गया 15 सो रुपए।

शिक्षामित्रों के मासिक वेतन को 15000 से बढ़ाकर किया गया 20,000 रुपये।

कृषि उद्यान विभाग के एकीकरण के लिए मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत।

आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर राजभवन भेजा जायेगा।

शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को दी जाएगी नौकरी।

राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्याक्षित।

गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर बनी सहमति।

प्राइवेट सुरक्षा नियमावली- 2021 को मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी।

प्राइवेट सुरक्षा नियमावली 2021 बदलाव को मंजूरी।

सभी पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स किया गया माफ।

राज्य में लैंडस्लाइड एंड मिटिगेशन सेंटर बनाए जाने को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड डाटा सेंटर पॉलिसी 2022 को मंजूरी।

किसानों के हित में लिया गया फैसला,फ सल बीमा को 2 प्रतिशत से घटाकर किया गया एक प्रतिशत।

मंडी एक्ट में संशोधन किया गया, मंडी शुल्क में की गई कमी।

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत राशन डीलरों को 50 रुपये लाभांश मिलेगा।

स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रख्यापित, गंगोलीहाट को नगर पालिका बनाए जाने को मंजूरी।

प्राइवेट सुरक्षा नियमावली-2021 बदलाव को मंजूरी। उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड डाटा सेंटर पॉलिसी 2022 को मंजूरी।

कोविड को लेकर कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा, रात के कोविड कर्फ्यू 11 बजे से 5 बजे तक मे बदलाव।

अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा कोविड कर्फ्यू। मास्क पहनने पर होगी सख्ती, कैबिनेट में लिया गया फैसला।

शेयर करें !
posted on : January 5, 2022 8:19 pm
error: Content is protected !!